{"_id":"68c9a6ab42d3f3285c053f08","slug":"divers-rescued-three-devotees-drowning-in-the-ganga-hapur-news-c-306-1-gha1001-117407-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा में डूब रहे तीन श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा में डूब रहे तीन श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
ब्रजघाट। तीर्थ नगरी में मंगलवार दोपहर को गंगा में स्नान कर रहे तीन श्रद्धालु डूबने लगे। उनके शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों ने उन्हें सकुशल बचा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखा कि तीन श्रद्धालु कन्हैया घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। गहरे जल में जाने से वह डूबने लगे। शोर मचाने पर गोताखोर मुकेश, शौराज, विशाल आदि ने मिलकर तीनों को सकुशल बचा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा में जहां-जहां गड्ढे हो गए हैं, वह अवरोधक चिह्र लगाए जाने चाहिए।
पुरोहितों का कहना है कि पिछले 15 दिनों में गंगा में डूबने की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए गंगा के मुख्य घाट के निकट चेन लगाए जाने और स्थायी बैरिकेडिंग होनी चाहिए। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि गंगा में जैटी बैरिकेडिंग लगाई जा चुकी है। इसके अलावा पालिका स्तर से भी अस्थाई बैरिकेडिंग होती है। श्रद्धालुओं को भी लगातार गहरे जल में न जाने के लिए जागरूक किया जाता है। नाविक और गोताखोर भी तट पर तैनात हैं।