{"_id":"573b34384f1c1b644eac7c9b","slug":"district-development-plan-meeting-on-saraswati-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास योजना की बैठक अब सरस्वती मेडिकल कालेज में होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास योजना की बैठक अब सरस्वती मेडिकल कालेज में होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 17 May 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
मीटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास योजना की बैठक के स्थान में परिवर्तन कर दिया गया है। ब्रजघाट स्थित गेस्ट हाउस के स्थान पर अनवरपुर स्थित सरस्वती मेडिकल कालेज के सभागार में यह बैठक होगी। इसमें 157 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन
वर्ष 2016-17 की जिला विकास योजना बैठक की तैयारी पूरी हो गई है। अब केवल जिले के प्रभारी मंत्री डा.मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में होने वाली जिला योजना की बैठक में हरी झंडी दी जाने शेष बची है।
विज्ञापन
18 मई को जिला योजना की बैठक ब्रजघाट गेस्ट हाउस में पूर्वाह्न ग्यारह बजे होनी थी, लेकिन अब यह बैठक ग्राम अनवरपुर स्थित सरस्वती मेडिकल कालेज के सभागार में होगी। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्वाह्न ग्यारह बजे जिला योजना की बैठक मेडिकल कालेज में होने के बाद यहीं पर दोपहर दो बजे साइकिल वितरण का कार्यक्रम होगा। 19 मई को दोपहर दो बजे ब्रजघाट गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।