फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Displacement power supply in the village.

देहात में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति

Thu, 15 Jun 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 15 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
Displacement power supply in the village.
बिजली - फोटो : अमर उजाला

यदि आप हापुड़ डिवीजन के किसी गांव-कस्बे की गलियों में पहुंच जाइए तो रात में लोग छतों व गलियों में घूमते मिल जाएंगे। यह लोग एक साथ न ही सेहत बनाने के लिए घरों के बाहर व छतों पर टहलते हैं और न ही मौज मस्ती के लिए, बल्कि भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए उनके पास यही एक रास्ता बचा है।

विज्ञापन


अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है। गर्मी में होने वाली अघोषित कटौती लोगों को परेशानी में डाल रही है। सूबे के मुखिया ने शहरी क्षेत्रों में 24, तहसील क्षेत्र में 20 व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से उपकेंद्र ओवरलोड हो रहे हैं। इससे वहां लगी पुरानी मशीनें व जर्जर तार दगा दे रहे हैं। इसके चलते इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिनों से काकोड़ी बिजलीघर से जुड़े डेढ़ दर्जन गांव भड़ंगपुर, भिम्बयारी, गढ़ी, लुखलाड़ा, शेखपुर, ट्याना, भिकनपुर, यादनगर आदि गांवों में में बार-बार बिजली की ट्रिपिंग से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। पूरी रात लोग भीषण गर्मी में सड़कों व छतों पर टहल कर रात गुजार रहे हैं।

गांव भड़ंगपुर निवासी अमर पाल सिंह, अशोक कुमार, चंद्रपाल ठेकेदार, देवेंद्र, सोनपाल, नरेंद्र सिंह का कहना हैं की गांवों में दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रहती है। भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या रात व दोपहर के समय होती है।


बिजली कटौती के चलते अंधेरे में रात गुजारती पड़ रही है। जल्द इस समस्या से राहत नहीं मिली तो वह आंदोलन को विवश होंगे। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि कंट्रोल से जितनी आपूर्ति मिल रही है, देहात को दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed