{"_id":"57ea862c4f1c1b906c575f0f","slug":"disappeared-from-the-bank-account-of-old-age-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा के बैंक खाते से गायब हो गई पेंशन राशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा के बैंक खाते से गायब हो गई पेंशन राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 27 Sep 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की पेंशन राशि किसी और को दे दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाह बैंक कर्मियों की गलती का खामियाजा वृद्धा भुगत रही है। अस्वस्थ होने के कारण कई माह से बैंक नहीं आई वृद्धा के खाते से पेंशन की राशि गायब है। शिकायत करने पर बैंक कर्मियों ने अभद्रता कर वृद्धा को भगा दिया।
विज्ञापन
साथ ही उसका खाता भी बंद कर दिया है। हालांकि शाखा प्रबंधन कार्रवाई की बात कह रहे हैं। गांवड़ी निवासी विधवा फूलवती को शासन से पेंशन मिलती है। मंगलवार को पेंशन राशि निकालने के लिए वह ब्रजघाट की सिंडिकेट बैंक शाखा पहुंची,
विज्ञापन
जहां जांच के बाद बैंक कर्मियों ने उसे बताया कि उसके खाते से कई दिन पहले रकम निकाली जा चुकी है। कर्मियों का जवाब सुनकर वृद्धा सन्न रह गई। उसने बताया कि वह तो कई माह से अस्वस्थ थी और बैंक आई नहीं तो बैंक कर्मियों का गुस्सा भड़क गया और उसे भगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने कमिश्नर समेत बैंक मुख्यालय को पत्र भेजकर बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। शाखा प्रबंधक अजहर अख्तर का कहना है कि वह छुट्टी पर हैं। लेकिन पीड़ित महिला के आने पर रिकॉर्ड की जांच कराकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।