{"_id":"58431e814f1c1bd823de5d64","slug":"disabled-observed-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिव्यांगों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों ने मनाया काला दिवस
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों ने मनाया काला दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शनिवार को जिले के कुछ दिव्यांगों ने काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
शनिवार का दिन अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के रूप में मनाया गया। जबकि विकलांग जन कल्याण सेवा समिति ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगों की सबसे बड़ी समस्या रोजगार है। रोजगार नहीं होने के कारण दिव्यांग की आर्थिक स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग विधेयक 2013 में यूपीए सरकार संसद में लाई थी,
विज्ञापन
लेकिन विपक्ष के हठ के कारण पास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को निशुल्क आवास मुहैया कराए जाने चाहिए। धरना देने वालों में भरत लाल शर्मा, भारती शर्मा, विनोद शर्मा, अवनीश, नीशू, सुरेंद्र, अफसर अली, राकेश वर्मा, नरेंद्र कुमार, महराजुद्दीन, विवेक कुमार, नितिन मौजूद रहे।