फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Diploma Engineers strike postponed.

शासन के आश्वासन पर डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल स्थगित

Thu, 27 Oct 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 27 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Diploma Engineers strike postponed.
इंजीनियर्स की हड़ताल स्थगित - फोटो : अमर उजाला

एक माह की हड़ताल के बाद आखिर शासन ने डिप्लोमा इंजीनियर्स की ग्रेड पे 4800 रुपये किए जाने की मांग स्वीकार उन्हें दीपावली का तोहफा दिया है। शासन के आश्वासन के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स ने हड़ताल स्थगित कर दी है।

विज्ञापन


महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने बताया कि ग्रेड पे 4800 रुपये किए जाने की मांग को लेकर जल निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका आदि विभाग के जूनियर इंजीनियर्स हड़ताल पर थे।
विज्ञापन


शासन द्वारा महासंघ के पदाधिकारियों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। इसके चलते हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

महासंघ के जिला सचिव भारत भूषण अभीर ने बताया कि शासन द्वारा हड़ताल में शामिल डिप्लोमा इंजीनियर्स का वेतन न काटने और सेवा ब्रेक न करने का आश्वासन दिया गया है। हड़ताल की अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगे पूरी होने का आश्वासन मिलने से डिप्लोमा इंजीनियर्स में खुशी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल स्थगित होने से विकास कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed