फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DIG took stock, 21 stations will be at fair.

डीआईजी ने लिया जायजा, मेले में बनेंगे 21 थाने

Thu, 27 Oct 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 27 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
DIG took stock, 21 stations will be at fair.
पौराणिक खादर मेला - फोटो : अमर उजाला

पौराणिक खादर मेला स्थल का डीआईजी ने बृहस्पतिवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मेला ड्यूटी के दौरान कोई भी लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


इस दौरान एसपी ने बताया कि मेले में 21 थाने बनेंगे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। मेरठ जोन के डीआईजी के सुनील इमेनुएल बृहस्पतिवार को एसपी अलंकृता सिंह और स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अमले के साथ गढ़ खादर मेला स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन के लिए चिन्हित भूमि, अस्थाई स्नानघाट और मेले से जुड़े प्रमुख रास्तों का निरीक्षण किया। एसपी अलंकृता सिंह ने मेले में आने वाले भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर संपर्क रास्तों
विज्ञापन
विज्ञापन


समेत मेला स्थल पर 21 थाने, वॉच टावर, सीसी टीवी कैमरे, स्नान घाट व गोताखोरों की तैनाती के संबंध में उन्हें जानकारी दी। इस दौरान मेला सीओ सतीश चंद्र पांडेय, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह मौजूद रहे।

डीआईजी ने कहा कि अधिकृत रूप में मेला संपन्न होने तक कोई भी पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर नहीं जाएगा, इस दौरान गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि, मेले के दौरान अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि मुख्य स्नान शुरू होते ही बाहरी जनपदों के पुलिस कर्मी चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के दौरान शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए स्नान घाटों के पास वाच टावरों पर महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी।


वहीं, एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि दिवाली के बाद ही मेले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा। मेला सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि गढ़ से जुड़े तीनों रेलवे फाटकों के पास पुलिस तैनाती रहेगी, जिससे कि जाम न लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed