फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DIG examine security arrangements in Brajgat.

कांवड़ यात्राः डीआईजी ने लिया सुरक्षा का जायजा

Fri, 22 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 22 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
DIG examine security arrangements in Brajgat.
डीआईजी ने ब्रजघाट गंगानगरी में शिवभक्तों की सुरक्षा के बंदोबस्त परखे - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा मेले से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करने पहुंची डीआईजी ने ब्रजघाट गंगानगरी में शिवभक्तों की सुरक्षा के बंदोबस्त परखे। चेतावनी दी कि यदि कांवड़ भरने और डुबकी लगाने के दौरान कोई डूबा तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सावन मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीआईजी लक्ष्मी सिंह बृहस्पतिवार को ब्रजघाट तीर्थनगरी पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले डीएम एके ढींगरा, एसपी अलंकृता सिंह, एसडीएम शमशाद हुसैन, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह और पालिका ईओ पूर्णिमा के साथ गंगा किनारे की गई बैरिकेडिंग और स्नानघाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद कांवड़ यात्रा से जुड़ी तैयारियों को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक हुई। डीआईजी ने बताया कि कांवड़ यात्रा मेले के दौरान बाहरी थानों से 87 एसआई, चार महिला एसआई, 273 एचसीपी, 453 सिपाही और 41 महिला सिपाहियों सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कांवड़ मेला इंचार्ज वीके शर्मा, गंगा आरती अध्यक्ष अशोक नागर, संरक्षक नरेश शर्मा, नमामि गंगे समिति जिला संयोजक अशोक शर्मा, गंगा सेवा समिति प्रतिनिधि गौरव शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा मेले के दौरान इस बार ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए अफसरों ने लखनऊ डिमांड भेज दी है। कांवड़ यात्रा मेले को आतंकी वारदातों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह हाई एलर्ट घोषित किया हुआ है।

इसके चलते कांवड़ भरने आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मेले में बाहरी थानों से बड़ी संख्या में पुलिस की आमद होनी है। वहीं पहली बार मेले की हवाई निगरानी कराने की रूपरेखा भी तैयार की गई है।

साथ ही कांवड़ यात्रा मेले के दौरान कोई भी आगंतुक आईडी प्रूफ के बिना धर्मशाला, मंदिर और आश्रम परिसर में नहीं रुक पाएगा। इसके मद्देनजर सभी प्रबंधकों को हिदायत दे दी गई है। कांवड़ यात्रा मेला इंचार्ज वीके शर्मा ने बताया कि ब्रजघाट गंगानगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

पहली बार मेले की हवाई निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए आला अफसरों ने लखनऊ से ड्रोन मंगवाने की डिमांड भेजी हुई है।

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने जिले को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांट दिया है। सभी जोन और सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। प्रमुख छह शिव मंदिरों और रेलवे स्टेशन पर भी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

डीएम ने प्रथम जोन तहसील हापुड़ में एसडीएम हापुड़ मीनू राणा, द्वितीय जोन तहसील धौलाना में मजिस्ट्रेट एसडीएम धौलाना एसपी सिंह, तृतीय जोन गढ़ में मजिस्ट्रेट एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर शमशाद हुसैन और चतुर्थ जोन ब्रजघाट क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर केबी सिंह को मजिस्ट्रेट तैनात किया है।

इसके अलावा चारों जोन के 12 सेक्टरों में भी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में तहसीलदार हापुड़, देहात क्षेत्र में तहसीलदार न्यायिक हापुड़, बाबूगढ़ क्षेत्र में नायब तहसीलदार पल्लवी सिंह, पिलखुवा थाना क्षेत्र में तहसीलदार धौलाना,

धौलाना थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार धौलाना और हाफिजपुर क्षेत्र में जिला विकास अधिकारी हापुड़, गढ़ कोतवाली क्षेत्र में तहसीलदार गढ़, बहादुरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नायब तहसीलदार गढ़, सिंभावली थाना क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी सिंभावली, ब्रजघाट क्षेत्र में प्राभागीय निदेशक वन पीएन सिंह को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

वहीं सबली मंदिर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, छपकौली मंदिर पर बीएसए, दहपा स्थित शिव मंदिर पर ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, ग्राम कल्याणपुर शिव मंदिर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, नक्का कुआं स्थित शिव मंदिर पर मंडी निरीक्षक हापुड़,

दत्तियाना स्थित शिव मंदिर में एचपीडीए के अवर अभियंता सीपी शर्मा को मजिस्ट्रेट तैनात किया है। रेलवे स्टेशन हापुड़ पर आरईडी के सहायक अभियंता परवेज अख्तर, रेलवे स्टेशन सिंभावली पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी,

रेलवे स्टेशन सिंभावली पर सहायक आबकारी आयुक्त अशोक मिश्र, रेलवे स्टेशन ब्रजघाट पर सहायक आबकारी आयुक्त एसपी सिंह को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। समस्त जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी रजनीश राय को प्रभारी बनाया गया है।

डीएम अनिल ढींगरा ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि सबली मंदिर हापुड़, चंडी मंदिर हापुड़, मंशा देवी मंदिर हापुड़, ब्रजघाट, शिव मंदिर कल्याणपुर, शिव मंदिर दत्तियाना में लगातार चिकित्सकों की टीम एवं एंबुलेंस उपलब्ध रहें

और हापुड़ व अन्य अस्पतालों में भी चिकित्सा सुविधा व अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई जाए, ताकि आकस्मिक जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने सावन मास सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिले में 4 सितंबर तक धारा 144 लागू कर दी है।

जिले में यातायात पुलिस की कमी कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाने में अड़ंगा साबित होगी। जिले में वर्तमान में महज 30 यातायात पुलिसकर्मी ही तैनात हैं।

यातायात विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक टीएसआई, 22 एचसीपी और 36 कांस्टेबिलों की तैनाती थी लेकिन 3 एचसीपी और 11 कांस्टेबलों की पिछले दिनों पदोन्नित हो गई। वहीं 6 एचसीपी और 9 कांस्टेबल इस समय नोएडा में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात हैं।

नतीजतन, जिले में कुल मिलाकर 01 टीएसआई, 13 एचसीपी और 16 कांस्टेबल ही तैनात हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना कड़ी चुनौती होगी। सीओ सिटी/ट्रैफिक विशाल यादव ने स्वीकार किया कि जिले में यातायात पुलिसकर्मियों की कमी है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है। उम्मीद है कि कुछ जवान कांवड़ यात्रा से पहले जिले को मिल जाएं।

शिवरात्रि के मद्देनजर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने जाने वाले शिव भक्तों को सफर में परेशान नहीं होना पड़ेगा। हापुड़ डिपो की 50 बसें इस मार्ग पर दौड़ेंगी। शिव भक्तों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है।

सावन के महीने में हापुड़ से भी हजारों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार गंगाजल लेने जाते हैं। ऐसे में शिव भक्तों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रोडवेज अफसरों ने इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि हरिद्वार मार्ग पर 50 बसों का संचालन किया जाएगा। बसों के संचालन की व्यवस्था का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। कर्मियों को अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। शिव भक्तों को सफर के दौरान कोई भी परेशानी हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed