{"_id":"580f80964f1c1b3924bc30a1","slug":"dhanteras-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस की तैयारी में सजने लगा बर्तन बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस की तैयारी में सजने लगा बर्तन बाजार
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 25 Oct 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस की तैयारी में शहर का बर्तन बाजार (कसेरठ बाजार) सज कर तैयार हो गया है। देश भर में बर्तनों की सप्लाई होनी शुरू हो गई है। दीपावली तक करोड़ों रुपये का कारोबार होगा। डिमांड के अनुसार बर्तनों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। देशभर में हापुड़ की स्टील बर्तनों की मंडी प्रसिद्ध है। यहां से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, मुंबई, उत्तराखंड, दिल्ली, नेपाल बार्डर सहित अनेक राज्यों में बर्तनों की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
दीपावली नजदीक आते ही बर्तनों की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। बर्तन फैक्ट्रियों में रात भर निर्माण कार्य, पैकिंग और लोडिंग का कार्य चल रहा है। वहीं धनतेरस को लेकर बर्तनों की दुकान भी सजनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
धनतेरस पर आधी रात करीब बारह बजे तक बर्तन बाजार में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका दुकानदार पूरा इंतजाम कर रहे हैं। डिस्पले में बर्तनों को सजाया जा रहा है।
ग्राहकों की पसंद और रोजमर्रा के बर्तनों को अधिक तैयार किया जाता है। इसके साथ ही हापुड़ के बाजार में चेन्नई और मुंबई से डिजाइन वाले बर्तन भी आते हैं। इन्हें भी दुकानदारों ने मंगवा लिया है।