फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotees dance on the Hare Krishna, Hare Ram

Hapur News: हरे कृष्णा, हरे राम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on the Hare Krishna, Hare Ram
हापुड़। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में रविवार को नगर में श्रीकृष्ण बलराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कृष्ण की भक्ति में लीन होकर हरिनाम का जप किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रद्धालु श्रीकृष्ण का गुणगान व संकीर्तन चल रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के रथ को खींचते हुए चल रहे थे। भजनों की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राम वाटिका से प्रारंभ हुई। जहां से शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढने लगी। इसके बाद यात्रा चंडी रोड, गोल मार्केट, अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, रेलवे रोड, सेठ तुलाराम की धर्मशाला पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भागवत गीता का प्रचार किया और लोगों को इसका महत्व के बारे में बताया। हरिनाम संकीर्तन किया और नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान का प्रसाद भी वितरित किया गया।
पुष्पों से सजाया गया रथ
शोभायात्रा में भगवान के दिव्य रथ को पुष्पों से आर्कषक ढंग से सजाया गया। रथ को देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। श्रद्धालु मंजीरे और मृदंग की थाप पर हरे कृष्ण, हरे राम का संकीर्तन करते चल रहे थे। जगह जगह शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। भगवान श्रीकृष्ण बलराम के जयकारे गूंजते रहे।

आकर्षण का केंद्र रही संकीर्तन मंडली
शोभायात्रा में संकीर्तन की मंडलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में विदेशी महिला श्रीकृष्ण का जाप करते हुए भजनों की धुन पर मनोहर नृत्य करते चल रही थी। संकीर्तन मंडली में शामिल श्रद्धालु हरि बोल का गुणगान करते चल रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। दर्शक भी हरे कृष्ण, हरे राम का जाप करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article