फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Depot got six new buses

Hapur News: डिपो को मिली छह नई बसें, यात्रियों को सफर होगा आसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Depot got six new buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। बसों की कमी से जूझ रहे रोडवेज डिपो को छह नई बसें मिली है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। इन बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर आसान होना।
डिपो में अभी तक विभिन्न रूटों पर 99 बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए नाकाफी है। इसके साथ ही आठ बसें अगले माह अपनी समय सीमा पूरा करने के बाद डिपो में खड़ी हो जाएंगी और उनका संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बसों की कमी को देखते हुए विभाग के अफसरों से शासन से 20 बसों की मांग की थी। जिसपर शासन से छह बसें डिपो के बेढ़े में शामिल कर दी गई हैं। दो सप्ताह पूर्व भी दो नई बसें मिली थी, जिनको लखनऊ रूट पर चलाया जा रहा है। अब छह नई बसें ओर मिलने से डिपो में बसों की संख्या बढ़कर अब 105 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही शासन से ओर बसें भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ विभाग द्वारा अनुबंधित बसों का संचालन कराने की तैयारी की जा रही है। बसों की संख्या बढने से यात्रियों को सफर आसान होगा और डिपो की आमदनी में भी इजाफा होगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि छह नई बसें डिपो को मिल गई है। जिनका संचालन बरेली व हल्द्वानी रूट पर किया जाएगा। बाकी बसें भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है, बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed