फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dengue eight new patient

Hapur News: डेंगू के आठ मरीज मिले, 104 पहुंची संख्या

Tue, 17 Oct 2023 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 17 Oct 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
dengue eight new patient
हापुड़। जिले में डेंगू बेकाबू हो रहा है, मंगलवार को एक ही दिन में सर्वाधिक आठ मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए। 96 घरों में भारी मात्रा में लार्वा मिला, जिसे फॉगिंग से नष्ट कराया गया। सरकारी और निजी अस्पतालों के वार्डों में बुखार के मरीजों की भरमार रही।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में बुखार के 756 मरीज आए। बहुत से मरीजों की हालत खराब थी, जो खुद चलने में भी सक्षम नहीं दिखे। ऐसे मरीज अपनी बारी के इंतजार में नीचे ही बैठते गए। प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीजों को डेंगू का ही इलाज दिया जा रहा है। सरकारी लैब में मंगलवार को 73 संदिग्ध नमूनों की जांच की गई। इसमें 8 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 104 पहुंच गई है। हापुड़ ब्लॉक क्षेत्र में चार, धौलाना क्षेत्र में दो और सिंभावली व गढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। डीएमओ डॉ.सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 378 घरों की जांच की। इसमें 258 कूलर, 563 गमले, 112 ड्रम, 83 टायर, 286 फ्रीज, 736 अन्य पात्रों की जांच की। 96 पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया। मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




बुखार होने पर चिकित्सक से लें परामर्श

बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार शुरू कराएं। झोलाछापों के चक्कर में न पड़ेंं। सरकारी अस्पतालों में इलाज और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed