फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   demand ransom from dhaba owner brother

Hapur News: रंगदारी न देने पर ढाबा संचालक के भाई पर हमले का आरोप

Thu, 01 Jan 2026 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 01 Jan 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
demand ransom from dhaba owner brother
सिंभावली। ढाबा संचालक के भाई ने अठसैनी निवासी युवकों पर रंगदारी न देने पर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव वैठ निवासी बिलाल ने बताया कि उनका भाई उजेर हाईवे किनारे ढाबे का संचालन करता है। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी जुबेर ने 21 दिसंबर की रात उनके भाई को फोन कर ढाबा संचालन करने के लिए रोजाना हजार रुपये देने की मांग की। रंगदारी देने से इन्कार करने पर जुबेर निवासी गांव अठसैनी, मोनिस निवासी गांव सरूरपुर को साथ लेकर गांव में पहुंच गया। उस समय वह गांव में ही चिकित्सक की क्लीनिक से दवा लेने जा रहा था। आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसे कार में खींच लिया। आरोप लगाया कि युवकों ने धमकी दी कि यदि उजेर ने रंगदारी नहीं दी तो जान से मार देंगे। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे भी लहराए। हंगामा होने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed