{"_id":"65d383896808dc265308db12","slug":"demand-ransom-from-a-goldsmith-hapur-news-c-306-1-gha1001-104916-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सराफा व्यापारी ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सराफा व्यापारी ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप
Mon, 19 Feb 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। सराफा व्यापारी ने गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति और उसके भाई पर फोन करके 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेलवे रोड के सामने निवासी परवीन कुमार वर्मा द्वारा दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उसके फोन पर मूलरूप से बक्सर गांव निवासी एक व्यक्ति का फोन आया। जो वर्तमान में गुरुग्राम में रहता है। फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वहीं न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। परवीन का कहना है कि इसके बाद आरोपी के भाई ने भी उसकी दुकान के बाहर आकर गाली गलौज और अभद्रता की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।