{"_id":"667071d9ea3cca88f00b25a9","slug":"dead-body-found-of-vansh-and-vikky-hapur-news-c-306-1-gha1001-107539-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा में डूबे वंश और विक्की के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा में डूबे वंश और विक्की के शव बरामद
Mon, 17 Jun 2024 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान लठीरा के कच्चे घाट और ब्रजघाट के तट पर डूबे दोनों युवकों के शव सोमवार को मिल गए। युवकों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
रविवार को मेरठ के माधवपुरम निवासी संजय त्यागी का 18 साल का इकलौता पुत्र वंश त्यागी परिजनों के साथ लठीरा के तट पर गंगा स्नान करने के लिए आया था। स्नान के दौरान वह गहरे जल मे जाने के कारण डूबने लगा। वहीं दिल्ली ब्रह्मपुरी निवासी विक्की (30 वर्ष) भी गंगा दशहरा पर ब्रजघाट में स्नान करने आया था, जो पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह के निकट रेलवे पुल के नीचे स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया। पुलिस और गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए थे। सोमवार की सुबह लठीरा में डूबे वंश त्यागी का शव ब्रजघाट के निकट बरामद हो गया। वहीं दोपहर बाद ब्रजघाट में वनों के निकट विक्की का शव भी गोताखोरों ने बरामद कर लिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर वंश का शव बिना कार्रवाई उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं विक्की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बेटे का शव मिलने पर बेहोश हुए संजय
माधवपुरम निवासी संजय त्यागी और उनके परिजन लठीरा के तट पर एक आस के साथ बेटे वंश की तलाश कराने में जुटे हुए थे। लेकिन बेटे का शव मिलने की सूचना मिलते ही संजय को गहरा आघात लगा, वह सदमे से बेहोश हो गए। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला।