{"_id":"65b2938903cfc1d8700061b4","slug":"daroga-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107113-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पीएम जनसभा की ड्यूटी के लिए जा रहे दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पीएम जनसभा की ड्यूटी के लिए जा रहे दरोगा की मौत
Thu, 25 Jan 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी के लिए बुधवार रात जा रहे कार सवार दरोगा व दो सिपाही की कार जिला बुलंदशहर के थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। इसमें थाना देहात क्षेत्र की भीमनगर चौकी पर तैनात दरोगा रामपाल सिंह व सिपाही मोहित शर्मा घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें भेज दिया। इसके बाद होटल में जाकर दरोगा व दोनों सिपाही अपने-अपने कमरे में सो गए। बृहस्पतिवार की सुबह दरोगा अपने कमरे में मृत मिले। उनकी मौत की खबर से जिला पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
सिपाही जोरावर सिंह ने बताया कि उनकी और दरोगा रामपाल सिंह व हेड कांस्टेबल मोहित शर्मा की जनसभा में ड्यूटी लगी थी। बुधवार की शाम वे तीनों कार से सवार होकर सिकंदराबाद होटल में पहुंचे। बुधवार की देर रात करीब ग्यारह बजे तीनों कार से खाना खाकर वापस होटल के लिए लौट रहे थे। घना कोहरा होने के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना अधिक गंभीर नहीं थी, जिसमें दरोगा रामपाल सिंह की नाक व मोहित शर्मा की पसली में मामूली चोट आई। इसके बाद होटल से गाड़ी बुलवाकर उन्हें नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों ने दरोगा की नाक पर पट्टी की और दवाइयां देकर उन्हें भेज दिया।
सिपाही ने बताया कि इसके बाद होटल पहुंचकर तीनों सोने के लिए अपने अपने कमरों में चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे उसने दरोगा को जगाने की कोशिश की तो वो नहीं उठे। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा रामपाल सिंह मूलरुप से जिला मुज्जफरनगर के गांव बिलारसी के रहने वाले थे। मृतक दरोगा अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया उप निरीक्षक की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जिला बुलंदशहर में कराई जा रही है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।