फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dares screws on mining.

गंगा किनारे खनन और पालेज खेती पर कसेगा शिकंजा

Thu, 22 Dec 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 22 Dec 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
Dares screws on mining.
खनन पर कसेगा शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

गंगा किनारे रामसर साइट पर बालू खनन और पालेज की खेती पर शिकंजा कसेगा। सामाजिक संगठन की शिकायत पर लखनऊ से आई वन विभाग की टीम ने साइट की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सामाजिक संगठन पीपुल फॉर एनिमल के प्रदेश इंचार्ज डॉ. रविंद्र शुक्ला ने शासन से रामसर साइट पर खनन और पालेज की खेती होने की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


शिकायत को प्रदेश शासन ने गंभीरता से लेकर वन महकमे को अविलंब जांच और हरसंभव स्तर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार दोपहर लखनऊ से आई वन विभाग की टीम गढ़ खादर के गांव चक लठीरा के पास गंगा किनारे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर वीके सिन्हा और कंजर्वेटर पीपी सिंह ने गंगा किनारे हो रहे बालू खनन और वहां उगाई जा रही मौसमी फल-सब्जी वाली पालेज की खेती की बारीकी से जांच पड़ताल कर वहां की वीडियोग्राफी कराई।

वहीं, टीम के पहुंचते ही खनन करने वालों ने अपनी बुग्गियों को मौके पर छोड़ दीं और भाग निकले। इसी तरह पालेज की खेती करने वाले भी भाग गए। इस दौरान डीएफओ पीएन सिंह, पीपुल फोर एनिमल संगठन के प्रदेश इंचार्ज डॉ.रविंद्र शुक्ला, पवन पंडित भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed