फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth killed in road accidents, nine injured.

सड़क हादसों में युवक की मौत, नौ घायल

Thu, 09 Jun 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 09 Jun 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accidents, nine injured.
बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की जान गई - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार की शाम एक बाइक सवार की बेकाबू वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


वहीं, गढ़मुक्तेश्वर में  अलग-अलग स्थानों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में दंपति समेत नौ लोग घायल हो गए। हापुड़ पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार युवक कपड़ों की गठरी लेकर मेरठ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


मेरठ रोड फ्लाईओवर पर चढ़ते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।  एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गढ़मुक्तेश्वर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत नौ लोग घायल हो गए। सड़क हादसे में घायल दो लोगों की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

सिंभावली में बड़े बिजलीघर के सामने बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे नेशनल हाईवे के कट पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार गुड्डू घायल हो गया।

वहीं, ब्रजघाट गंगा पुल के पास बुधवार रात करीब 12 बजे गजरौला की ओर जा रही केंटर ने सामने से आ रही सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार चंपत लाल, उसकी पत्नी मनीषा, बेटी दिव्या और चालक रामपाल निवासी फव्वारा चौक शाहदरा दिल्ली घायल हो गए।

कार सवार रिश्तेदार के यहां से वापस लौट रहे थे। उधर, बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे गढ़-मेरठ मार्ग पर गांव पौपाई के पास सड़क पार कर रहे सांड को बचाने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ में टकरा गई। इससे बुलंदशहर को जा रहा बाइक सवार असलम और उसका दोस्त आसमोहम्मद घायल हो गया।


वही, गढ़-स्याना रोड पर सालारपुर इंटर कॉलेज के पास टायर फटने से बाइक सड़क पर फिसल गई। इससे बाइक सवार भूरा सिंह और उसका चाचा रामलखन निवासी जहांगीराबाद घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने असलम और भूरा को मेरठ रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed