{"_id":"585d52924f1c1b1917e39f6d","slug":"woman-cheated-coil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र विद्या के नाम पर महिला से कुंडल ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्र विद्या के नाम पर महिला से कुंडल ठगे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
कुंडल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर ग्रीन वैली के पास बस के इंतजार में खड़ी एक महिला से दो ठगों ने तंत्र विद्या के नाम पर कुंडल ठग भाग गए। ठगों की काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर गुलावठी निवासी रुखसाना बेटे उजेर को हापुड़ में एक डॉक्टर को दिखाकर वापस घर लौट रही थी। वह बुलंदशहर रोड पर ग्रीन वैली के पास बस के इंतजार में खड़ी हुई थी। तभी दो युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने महिला को बातचीत में उलझा लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला से बेटे की बीमारी दूर करने की बात कहते हुए झांसे में लेकर कुंडल उतारकर पर्स में रखने को कहा। महिला कुंडल उतार रही थी
विज्ञापन
इसी बीच मौका पाकर दोनों ने उसके हाथ से कुंडल छीनकर भाग गए। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।