{"_id":"571f7e7a4f1c1b697da91659","slug":"wife-is-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ साहिबा! पत्नी करती है परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ साहिबा! पत्नी करती है परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 26 Apr 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
महिला थाने में पहले दिन पहुंचा पुरुष उत्पीड़न का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में महिला थाने का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन थाने में मात्र दो शिकायतें आई। इनमें एक पुरुष उत्पीड़न की थी। धौलाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पत्नी पर उसे प्रताड़ित करने आरोप लगाया है। जबकि दूसरा मामला दहेज उत्पीड़न का आया।
विज्ञापन
डायट परिसर में महिला थाने का सोमवार को विधिवत श्रीगणेश होना था, लेकिन नोएडा में एक दरोगा के हत्या के बाद आईजी का हापुड़ आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया था। तब उच्चाधिकारियों ने बिना उद्घाटन के महिला थाने को मंगलवार को चालू कर दिया।
विज्ञापन
पहले दिन महिला थाने में सीमा पुत्री अनिल वर्मा निवासी बाबूगढ़ छावनी ने शिकायती पत्र दिया था कि उसकी शादी नगर के पापड़ वाली गली निवासी सूरज से हुई थी। ससुराल वाले शादी के बाद से कार और दो लाख रुपये की मांग कर उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
विरोध करने पर किया मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। वहीं धौलाना के रहने वाले संजय का विवाह मसूरी थाना क्षेत्र के गांव इंद्रगढ़ी निवासी एक महिला से हुआ था। शादी के बाद से उसकी पत्नी मायके में रहने की जिद करते हुए उसका उत्पीड़न कर रही है।
जबकि वह अपने परिवार के साथ रहना चाहता है। अब पत्नी झूठे केस में फंसवाने की धमकी दे रही है एसओ महिला थाना सीमा मधुकर ने बताया कि पहले दिन दो ही शिकायती पत्र मिले हैं। पहले घटनाओं की काउंसलिंग कराई जाती है। बाद में समस्या का समाधान नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।