फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two crooks arrested by police.

तीन जिला बदर और दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 03 May 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 03 May 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Two crooks arrested by police.
अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार रात विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन जिला बदर और दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे और चाकू बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस आफिस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिला मुख्यालय से 15-15 गुंडों की सूची बनाकर उन तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुंडा एक्ट और जिला बदर के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई करने के लिए सोमवार रात अभियान चलाया गया था। कोतवाली सदर के मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी नसीम उर्फ छोटा बोना को तीन फरवरी को न्जिला बदर घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद वह जिले में आईएमआईटी कॉलेज के पास चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी निवासी आरिफ उर्फ मंडोला को चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।


इसके अलावा शादाब उर्फ बड़ा बोना निवासी कोटला मेवतियान भी गिरोहबंदी में फरार चल रहा था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी निवासी जमील को भी दिसंबर 2015 में न्यायालय द्वारा जिला बदर घोषित किया था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जबकि अठसैनी गांव के ही आमिर भी जिला बदर था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed