{"_id":"5918a77d4f1c1b413a850d7c","slug":"two-cars-hit-nani-dhavevte-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें भिड़ीं, नानी-धेवते की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारें भिड़ीं, नानी-धेवते की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 15 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर जा रही अन्य कार से टकरा गई। हादसे में एक वृद्धा व उसके धेवते की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि कार सवार 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रविवार को रनवीरी पत्नी जगवीर सिंह गांव बुदाना मोदीनगर अपने धेवते प्रवीन व पुत्री सिंदू, बिंदु व इंदू व पौत्र देव के साथ अपनी पुत्री बोबी निवासी सिंभावली के यहां जा रहीं थी।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी कार बाबूगढ़ में सिखैड़ा गांव के पास पहुंची। तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड से जा रही एक अन्य कार से टकरा गई।
विज्ञापन
इसमें सवार हरिकिशन, पिंटू, भगवान, विनोद व राजसिंह सहित 11 लोग घायल हो गए। सभी लोग गढ़ से हापुड़ की ओर आ जा रहे थे। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रनवीरी व प्रवीन ने दम तोड़ दिया। दो मौतों की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में भीड़ मौजूद थी।
थानाध्यक्ष यतेंद्र सिंह ने बताया कि दो कार आपस में भिड़ गई थीं। जिसमें एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।