{"_id":"571a47864f1c1b8a728b5142","slug":"two-brothers-in-the-river-flow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बहे दो भाई, एक को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में बहे दो भाई, एक को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 22 Apr 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के एक परिवार के दो भाई बह गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र पूर्णिमा पर ब्रजघाट की गंगा में शुक्रवार को डुबकी लगा रहे दिल्ली के एक परिवार के दो भाई बह गए। मल्लाहों ने बड़े भाई को बचा लिया, परंतु छोटा भाई डूब गया। देर रात तक मल्लाह और गोताखोर गंगा में डूबे किशोर की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में दूसरी ओर रेतीले टापू पर यह हादसा हुआ। दिल्ली की बदरपुर कालोनी निवासी ब्रह्मपाल सिंह का बेटा विशाल (16) शुक्रवार को अपने बड़े भाई राहुल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए आया।
विज्ञापन
दोनों भाई परिवार के साथ नाव से गंगा के दूसरी ओर रेतीले टापू पर डुबकी गए। दोपहर करीब ढाई बजे डुबकी लगाने के दौरान दोनों बह गए। उन्हें बहता देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो नाव चलाने वाले मल्लाह राजमल, विनोद, काले, दीपचंद गंगा में कूद पड़े।
विज्ञापन
काफी कोशिश के बाद राहुल को मल्लाहों ने बचा लिया, लेकिन विशाल का पता नहीं चला। विशाल दिल्ली के एक स्कूल में आठवीं क्लास का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी गोताखोरों को विशाल की तलाश में लगाया है।
चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि किशोर को अभी गंगा में तलाश किया जा रहा है, हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता।