{"_id":"572a1a944f1c1bdf795cd36c","slug":"three-rogue-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार चोर गिरोह के तीन बदमाश धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार चोर गिरोह के तीन बदमाश धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 04 May 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
तार चोर गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़ पुलिस ने तार चोर गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बिजली के उपकरण, तार, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। यह बदमाश लूट की कई संगीन वारदातों में भी वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस मंगलवार रात स्याना मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी तेज रफ्तार एक मारुति वैन आती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने वैन को रोकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश वैन को सड़क किनारे खड़ी कर जंगल में फसलों में छिपकर पुलिस पर गोलियां चला दी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर तीन बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों में राहुल गांव सोंजना, ब्रजपाल सिंह गांव इमलिया बुलंदशहर और फिरोज चैनापुरी हापुड़ देहात हैं। इनके कब्जे से बुलंदशहर में चोरी किया गया 3500 मीटर बिजली का तार, मोटर, स्टार्टर, 9 हजार रुपये, मारुति वैन, तमंचा, खोखा, कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी हैं। आसपास के जनपदों की पुलिस को कई संगीन मामलों में इनकी तलाश थी।