{"_id":"58fe1c5b4f1c1b0b71c0bdf5","slug":"the-youth-beat-the-barber","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे समुदाय के युवकों ने नाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे समुदाय के युवकों ने नाई को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
नाई को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे समुदाय के युवकों ने नाई को घेरकर पिटाई कर दी, जिससे अठसैनी में व्याप्त तनाव और गहरा गया है। पुलिस की ओर से गश्त नहीं किए जाने से शरारती तत्वों का हौसला बढ़ गया है।
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र के अठसैनी गांव में मंगलवार को हेयर ड्रेसर शावेज की दुकान पर परवेज और उसके रिश्तेदार नदीम की पहले शेविंग कराने को लेकर राजवीर से मारपीट हो गई थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए थे।
विज्ञापन
मारपीट में राजवीर, अमित, परवेज और हसरत घायल हो गए थे। नाई शावेज सोमवार सुबह दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। भनक लगते ही दोनों समुदाय के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना पर 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित नाई ने 6 युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, गांव में पुलिस की गश्त नही होने से शरारती तत्व अमनचैन को पलीता लगाने में जुटे है।
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि नाई के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। दोनों समुदायों के 60 लोगों के खिलाफ पहले ही मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा चुकी है।