फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The three gangsters were arrested Bawaria gang.

बावरिया गिरोह के तीन बदमाश धरे गए

Mon, 20 Jun 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 20 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
The three gangsters were arrested Bawaria gang.
दहपा हिम्मतनगर आजमपुर में हत्यायुक्त डकैती का मामला - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ व पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पिलखुवा क्षेत्र के गांव दहपा हिम्मतनगर आजमपुर में 14 मई की रात दो घरों में डकैती व तीन लोगों की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तीनों बदमाश बावरिया गिरोह के हैं। मालूम हो कि बावरिया गिरोह के दो बदमाशों को बुलंदशहर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब एक बदमाश फरार चल रहा है। उधर, एसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसपी अलंकृता सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 14 मई की रात दहपा हिम्मतनगर आजमपुर के दो मकानों में आधा दर्जन बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान डकैतों ने दो महिला सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात के बाद मेरठ जोन के आईजी, डीआईजी ने तेज तर्रार अफसरों की टीमों को लगाया था। 12 जून को बुलंदशहर पुलिस ने बावरिया गिरोह के दो बदमाश को गिरफ्तार कर दहपा कांड का खुलासा किया था। 

उन्होंने बताया कि रविवार की रात कोतवाली व पिलखुवा पुलिस को सूचना मिली कि हत्यायुक्त डकैती कांड के आरोपी निजामपुर और सरावा चौराहे पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को धर दबोचा।

इनके नाम प्रदीप, रितू और पूजा उर्फ कृष्ण निवासी हैदरनगर थाना कोतवाली हापुड़ है। प्रदीप के पास से पुलिस को दहपा कांड में लूटे गए 67 सौ रुपये, रितू से 83 सौ रुपये, मोबाइल फोन व आधार कार्ड आदि बरामद हुए हैं।

पूजा उर्फ कृष्ण से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा बावरिया गिरोह के सदस्यों से हत्या में प्रयुक्त डंडों को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने कई थाना क्षेत्रों में कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र राठौर ने बताया कि डकैती और हत्याकांड को बावरिया गैंग के छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। पांच बदमाशों को अब तक पकड़ा जा चुका है।  गैंग का एक अन्य सदस्य पुष्पेंद्र अभी फरार है,

उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, कोतवाल यशवीर सिंह का कहना है कि फरार सदस्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

मालूम हो कि दहपा कांड में बदमाशों द्वारा मारे गए तीनों मृतकों और घायलों के  परिजनों को 21 लाख रुपये की  आर्थिक मदद शासन से मिली थी। शासन द्वारा  मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध हो चुकी है।


मृतक मंजूर,  फरजाना और रेशमा के परिजनों को शासन द्वारा पांच पांच लाख रुपये और घायल  गुलनाज, तैय्यब, आरिफ को दो दो लाख रुपये की आर्थिक मदद मिली थी।
-------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed