फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The father-and-sons strove property.

संपत्ति को लेकर बाप-बेटों में मारपीट

Mon, 20 Feb 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 20 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
The father-and-sons strove property.
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ग आश्रम रोड पर संपत्ति विवाद को लेकर सोमवार को बाप-बेटों में मारपीट हो गई। इस बीच एक पुत्र ने केरोसिन का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगाने की कोशिश की। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस तीनों को लेकर थाने आ गई। जानकारी के अनुसार स्वर्ग आश्रम रोड पर एक जमीन के तीन हिस्सेदार हैं। जिसमें दो भाई व उनके दो पुत्र शामिल हैं। उनके बीच पिछले काफी समय से संपत्ति विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर नरेंद्र व उसके दो पुत्र अमित व सुमित के बीच संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिस पर वहां हंगामा होने लगा। इसी बीच अमित ने अपने ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे आग लगाने से बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों को लेकर थाने आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि तीनों के बीच संपत्ति विवाद चल रहा है। शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed