फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   the evteaser picture click of students, public beaten him

छात्राओं का फोटो खींचा तो पब्लिक ने पीटा

Sun, 07 Feb 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Sun, 07 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
the evteaser picture click of students, public beaten him
पुलिस की निष्क्रियता के कारण कालेज के बाहर और घर लौटते समय छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला शुक्रवार को देखने को मिला। कालेज से घर लौट रहीं छात्राओं का तीन मनचलों ने फोटो खींचा और उनसे छेड़छाड़ की। छात्राओं की चीख सुनकर पब्लिक ने मनचलों को पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को पुलिस ने कमनचलों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिंभावली के हिम्मतपुर रोड पर कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं का सरेराह तीन युवकों ने मोबाइल से फोटो खींच लिया। छात्राओं का आरोप है विरोध करने पर मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। उनकी चीख पुकार सुनकर लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे मनचलों को दबोच लिया और जमकर पीटा। इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों मनचलों को अपने साथ ले गई। मामले में एसओ डीके त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज की छुट्टी होने पर छात्राएं घर को लौट रही थीं। रास्ते में थानाक्षेत्र के गांव बिरसंगपुर निवासी इरफान, गुलफाम और शाहरुख ने उनकी मोबाइल से फोटो खींची और छेड़छाड़ की। कोर्ट के आदेश पर तीन मनचलों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed