{"_id":"57c1d8944f1c1bd539d4ff4b","slug":"the-dalit-girl-was-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी से चाकू की नोक पर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित किशोरी से चाकू की नोक पर किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना-नानी के घर रहकर पांचवी में पढ़ रही दलित किशोरी से घर में घुस पड़ोसी ने चाकू की नोक पर रेप कर दिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में दस वर्षीय दलित किशोरी अपने नाना के घर रहकर पांचवी क्लास की पढ़ाई कर रही है। शनिवार दोपहर में करीब एक बजे किशोरी को घर में अकेला देख पड़ोसी युवक घुस आया और चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
इतना होने के बाद भी आरोपी पुलिस अथवा परिजनों से शिकायत करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से रफूचक्कर हो गया। शाम को नाना-नानी मजदूरी से घर लौटे तो पीड़ित किशोरी ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई, जिन्होंने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
इस वारदात के बाद ग्रामीणों में रोष है। वहीं, सूचना पर पहुंचे सीओ ने पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। सीओ सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि आरोपी डालचंद उर्फ कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया है, जो स्वयं भी नाबालिग है।