{"_id":"bd64576aa15479182440978b6fe3d1cd","slug":"the-child-s-throat-with-a-knife-robbed-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के गले पर चाकू रखकर दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे के गले पर चाकू रखकर दंपति को लूटा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसराल से लौट रहे बाइकसवार दंपति को देहरा नहर के रावली पुल के पास तीन बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दंपति की बाइक रोकी और उनके बच्चे के गले में चाकू रख दिया था। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव नाहल निवासी इस्लाम अपनी पत्नी गुलिस्ता पुत्र अबूजर (3) के साथ बाइक से देहरा नहर की पटरी से नाहल गांव के लिए जा रहे था। मसूरी-देहरा के बीच रावली पुल के पास बाइकसवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने पति-पत्नी पर तमंचा तान दिया और अबूजर के गले में चाकू लगा दिया। बदमाशों ने इस्लाम की पत्नी का पर्स और पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान एक ग्रामीण को आता देखकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पीड़ित ने 100 पर दी। धौलाना थाने की यूपीएसआईडीसी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया किघटना धौलाना थाना क्षेत्र की नहीं है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सूचना मसूरी पुलिस को दी गई।