{"_id":"594a92244f1c1b620f8b492b","slug":"tell-where-is-the-cash-and-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"धेवते को पीटते हुए बोले डकैत, बताओ कहां रखा है कैश और जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धेवते को पीटते हुए बोले डकैत, बताओ कहां रखा है कैश और जेवर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर बांके बिहारी मंडप के पास भाजपा नेता के बड़े भाई के घर में लाखों की डकैती की घटना परिवार के तीनों सदस्य भयभीत हैं। इस घटना के बाद पूरे पिलखुवा के लोग खौफ में हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की रात एक बजे जब आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने भाजपा नेता के बड़े भाई सतीश चंद गोयल के घर धावा बोल दिया। उस समय सतीश चंद गोयल, उनकी पत्नी राजबाला और धेवता अश्वनी सो रहे थे।
विज्ञापन
सतीश चंद गोयल के दो बेटे अजय कुमार, अमित कुमार अपने बच्चों के साथ तीन दिन पहले हरिद्वार गए हुए थे। बदमाशों ने जब चाकू और तमंचा दिखाकर तीनों को जगाया तो इनके मुंह से आवाज तक न निकल सकी।
विज्ञापन
बदमाशों ने धेवते अश्वनी को पीटते हुए परिवार के सदस्यों से कहा था बताओ कहां रखा है कैश और जेवर? जब तीनों ने कैश और जेवरों के बारे में नहीं बताया तो दो बदमाशों ने परिवार के तीनों सदस्यों को चाकू और तमंचा दिखाकर निशाने पर ले लिया।
जबकि पांच बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल लिया। बदमाशों ने लाखों रुपये सोने, चांदी के जेवर और 11 लाख का कैश एक बैग में भर लिया। एक बार इधर उधर भागने की कोशिश की बदमाशों ने तीनों को जान से हाथ धोने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद वह बदमाशों के आतंक को देखते रहे।
करीब दो घंटे आतंक मचाने के बाद बदमाशों ने तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर में घुसते ही डकैतों ने सबसे पहले सतीश चंद गोयल, उनकी पत्नी राजबाला और धेवते अश्वनी के मोबाइल कब्जे में ले लिए। इसके चलते पड़ोसी के फोन से दी बेटे को सूचना
व्यापारी नेता प्रवीन मित्तल ने बताया कि क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अभी हाल ही में ही बस स्टैंड पर चौकी के पास बदमाश आठ दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का माल चोरी कर ले गए थे। अब फिर बदमाशों ने लाखों रुपये की डकैती डालकर पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस जल्द बदमाशों को पकड़े।
व्यापारी नेता विनय अग्रवाल और हरीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं शहर में दोबारा नहीं हों। पुलिस जल्द बदमाशों को पकड़े। ललित गर्ग मोदी ने कहा कि खुलेआम बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।