फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP office and commotion Ruckus

एसपी ऑफिस पर किन्नरों ने किया हंगामा

Wed, 04 Jan 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 04 Jan 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
SP office and commotion Ruckus
crime - फोटो : अमर उजाला

धौलाना थाना क्षेत्र के खिचरा गांव में किन्नर पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किन्नरों ने एसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। एसपी ने उन्हें शांत कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


खिचरा गांव में 25 दिसंबर को किन्नर जाहिद उर्फ सोनिया पर चार लोगों ने हमला कर दिया था। गोली लगने से सोनिया घायल हो गई थी। सोनिया के भाई रिफाकत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं।
विज्ञापन


इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किन्नरों ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। किन्नरों के हंगामे की सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी संध्या वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नरों ने आरोप लगाया कि घायल किन्नर के परिजनों के खिलाफ भी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।


एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed