{"_id":"575988bc4f1c1b1f349c5aef","slug":"sp-demanded-the-arrest-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 09 Jun 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसरूपनगर निवासी मेघश्याम सिंह ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे मेघश्याम सिंह ने बताया कि उसने अपनी बीमार पत्नी के उपचार के लिए सर्वयूपी ग्रामीण बैंक गोयना शाखा से लोन लिया था। जिसके एवज में उसने अपना मकान का बैनामा गिरवी रखा था।
विज्ञापन
आरोप है कि लोन की सभी किस्त जमा करने पर जब पीड़ित मकान के कागजात लेने बैंक पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके दोस्त नरेश शर्मा ने भी उसके मकान के कागजों पर ही लोन लिया है।
विज्ञापन
जिसकी किस्त चुकानी अभी बाकी है। इस संबंध में पीड़ित ने अपने मित्र नरेश शर्मा, सनीकांत, मुलांशु, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के गोयना शाखा के प्रबंधक और रविकांत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़ित ने मामले की जांच कर रहे आधिकारियों पर सही तरीके से जांच न करने का आरोप लगाते हुए एसपी को पत्र सौंपा है। पीड़ित ने एसपी से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।