{"_id":"571507744f1c1bf66e8b4666","slug":"sought-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने प्रधान के ससुर से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता ने प्रधान के ससुर से मांगी रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष पर गांव असौड़ा की प्रधान के ससुर से रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। प्रधान का कहना है कि रंगदारी न देने पर सपा नेता ने उनके ससुर से अभद्रता और मारपीट की। प्रधान की शिकायत पर एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, सपा नेता ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। असौड़ा गांव की प्रधान सना परवीन ने सोमवार को एसपी अलंकृता सिंह को बताया कि सपा यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष दबंग हैं। सना का आरोप है कि वह उनके ससुर शब्बीर हसन से 30 हजार रुपये ले चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से वह 50 हजार रुपये मांग रहे हैँ। प्रधान ने बताया कि रविवार को गांव के पंचायत घर में सरकार के आदेशानुसार किसान दिवस की बैठक चल रही थी। उस समय ससुर उनके साथ थे।
विज्ञापन
तभी यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष अपने पिता के साथ पंचायत घर में आए और गाली गलौच शुरू कर दी। उनके ससुर ने गाली-गलौच का विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आए। लोगों को देखकर उन्होंने कहा कि यदि गांव में प्रधानी करनी है तो हर माह 50 हजार रुपये देने होंगे।
सपा नेता की धमकी से प्रधान और उनका परिवार भयभीत है। एसपी अलंकृता सिंह ने प्रधान को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।