फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Smog- fog havoc, clashed several vehicles on the highway

स्मॉग- कोहरे का कहर, हाईवे पर भिड़े कई वाहन

Sun, 06 Nov 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 06 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Smog- fog havoc, clashed several vehicles on the highway
accident - फोटो : अमर उजाला

ठंड की दस्तक के बाद कोहरे और स्मॉग ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसके चलते क्षेत्र के बाईपास पर सुल्तानपुर कट के पास स्मॉग और कोहरे के कारण दिन निकलते ही कई वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेें न से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात के पास गढ़ से हापुड़ जा रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर के फटते ही ट्रक सड़क पर ही खड़ा हो गया। धुंध के चलते पीछे आ रही एक कार ट्रक से भिड़ गई। उसके बाद एक-एक कर 12 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें एक नेपाल से दिल्ली जा रही रोडवेज बस भी भिड़ गई। बस के भिड़ते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे में यूपी कस्बा गोला (गोरखपुर के पास) निवासी बस चालक अजय वर्मा मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेंन बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि स्मॉग और कोहरे के कारण वाहन आपस में भिड़ गए थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मॉग और कोहरे से ट्रेनों हो रहीं लेट
स्मॉग और कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। इससे रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार से पांच घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रविवार को इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची। इसके अलावा कानपुर से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी साढ़े छह घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची।

जबकि सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस 15 मिनट, ऊना हिमाचल एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि स्मॉग और कोहरे के कारण ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही हैं।

ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र की बाइक धुंध के कारण खड़े ट्रैक्टर में भिड़ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन उसका शव लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए।

बीबीनगर क्षेत्र के गांव लुधपुरा निवासी करनसिंह का धेवता सोनू (20) कुचेसर किला के आरआरकेके इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। रविवार को सोनू बाइक से बीबीनगर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। प्रात: धुंध के कारण ग्राम धुमैड़ा के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से उसकी बाइक भिड़ गई।

गंभीर रूप से घायल सोनू को परिजन बीबीनगर के सीएचसी लाए जहां से चिकित्सकों ने उसे हापुड़ रेफर कर दिया। हापुड़ ले जाते समय रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया। परिजन सोनू को शव को उसके पैतृक गांव हापुड़ के थाना सिंभावली अंतर्गत ग्राम सलोनी लेकर रवाना हो गए।

 थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव अकड़ौली के पास स्कूटी सवार दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।  जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी बाइक सवार यहूदा व नूर मोहम्मद गुलावठी से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव अकड़ौली के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी में ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

 नेशनल हाईवे और बुलंदशहर रोड पर हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें हालत बिगड़ने पर एक को मेरठ और एक को हापुड़ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
गढ़-स्याना मार्ग पर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार चालक पप्पू, उसका साथी मामचंद व महावीर और बाइक सवार राकेश निवासी गांव पलवाड़ा घायल हो गए।

घायलों को राहगीरों ने डेहरा कुटी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच पड़ताल के दौरान हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने राकेश को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, शनिवार देर रात करीब दो बजे कोहरे के कारण गाजियाबाद  से लौट रहा टाटा मैजिक थाने के सामने ट्रक में पीछे से टकरा गया।


हादसे में चालक आबाद निवासी मोहल्ला आदर्शनगर घायल हो गया। उधर, सिंभावली में किसान पीजी कॉलेज के सामने सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़ रहे ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार ब्रिजेश निवासी सलोनी घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed