फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seven-year-old girl rapes.

सात वर्षीय बच्ची को घर में बंद कर किया दुष्कर्म

Tue, 16 May 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 16 May 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl rapes.
दुष्कर्म - फोटो : demo pic

दो दिन पहले क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक अमित ने घर में बंद कर और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची का शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला।

विज्ञापन


आरोपी युवक अमित लोगों को चकमा देकर भाग गया। मंगलवार शाम बच्ची के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

रविवार शाम को एक गांव में सात वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक अमित ने लड़की को अपने मकान में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको बंधक मुक्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और अमित चकमा देकर भाग गया। आरोपी दबंगों के दबाव के चलते पीड़ित परिवार दो दिन तक पुलिस तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम बच्ची के परिजनों ने गांव के अन्य लोगों के साथ हिम्मत जुटाकर अपहरण व रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।       


पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अतुल यादव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसको पुलिस ने दबोच लिया है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed