फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Robberies siege to the police station by angry traders.

ताबड़तोड़ चोरियों से गुस्साए व्यापारियों ने किया थाने का घेराव

Wed, 17 Aug 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 17 Aug 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
Robberies siege to the police station by angry traders.
सिंभावली में चोरों ने एक रात में पांच दुकानों को बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला

पांच दुकानों में ताले और शटर तोड़कर चोर लाखों का सामान ले उड़े। पीड़ित दुकानदारों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन कर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र में हरोड़ा रोड पर गांव रतुपुरा निवासी आरिफ की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर 15 नए मोबाइल फोन, चिप, रिचार्ज कूपन समेत 26 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने महराज की बाइक मैकेनिक की दुकान से मोटर पार्टस,
विज्ञापन


रझैड़ा निवासी अशफाक  के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे 11 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव सिंभावली के पास गजेंद्र की हलवाई की दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखी मिठाई और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से गुस्साए व्यापारी एकत्र होकर मंगलवार को थाने पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सुरेंद्र कबाड़ी, रियाज सैफी, दिलशाद, राजेंद्र सिंघल, प्रवीन वर्मा, महराज,


आरिफ, विशाल, अशफाक समेत दर्जनों व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed