{"_id":"591dc2e24f1c1b8b51f24a51","slug":"raped-by-entering-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से किया रेप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 18 May 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
गढ़ के क्षेत्र के एक मुहल्ले में घर में घुसकर एक युवक ने चाकू की नोक पर किशोरी के साथ रेप किया। वारदात के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी मेडिकल के लिए भेज आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गढ़ के एक मुहल्ले में रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी करती है। उसका पति कहीं बाहर काम करता है। महिला बृहस्पतिवार दोपहर जंगल में मजदूरी करने गई हुई थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक पड़ोसी युवक उसकी 12 वर्षीय बेटी को अकेले देख घर में घुस आया।
विज्ञापन
उसने चाकू की नोक पर किशोरी को कमरे में खींचकर उसका रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परिजनों से शिकायत करने पर पीड़िता और उसकी मां समेत उसके छोटे भाई बहनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास में रहने वाले लोग वहां आ गए, किशोरी ने उन्हें आपबीती सुनाई। बेटी के साथ रेप होने की घटना का पता लगते ही उसकी मां भी कामकाज छोड़कर वापस लौट आई और मुहल्ले वालों के साथ बेटी को कोतवाली लेकर आई।
किशोरी की आपबीती सुनने के बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। बहुत जल्द ही आरोपी को दबोचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।