फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rampur police raids in search of Monad University VC.

मोनाड विवि के वीसी की तलाश में रामपुर पुलिस का छापा

Tue, 17 Nov 2015 12:38 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 17 Nov 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
Rampur police raids in search of Monad University VC.
सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने सोमवार को मोनाड यूनिवर्सिटी के वीसी डा. मियां जान की तलाश में उनके आवास व कार्यालय पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक वो विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं और पुलिस के आने की सूचना पर फरार हो गए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली में हापुड़ स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी के वीसी मियां जान पर मुकदमा दर्ज है। उनकी बहू रूबाईका ने पहले दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि 2014 में रूबाईका को ससुराल वालों ने दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मांग पूरी ना होने पर तलाक की भी धमकी दी थी। इस सदम में उसके पिता को मानसिक आघात लगा था और उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदमे के चलते उनको ब्रेन हैमरेज हो गया और इलाज के दौरान 26 अक्तूबर 2015 को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। इस संबंध में रूबाईका ने मुकदमा दर्ज कराया था।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर फहीम खां ने बताया कि तथ्यों में सत्यता पाए जाने पर पुलिस ने उनके कार्यालय व आवास पर छापा मारा।

पुलिस के आने की जानकारी मिलने पर वो फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में नामजद अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed