फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   "SP-BJP ruining farmers'

‘किसानों को बर्बाद कर रही सपा-भाजपा’

Sun, 18 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 18 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
"SP-BJP ruining farmers'
राजनी‌ति - फोटो : demo

हापुड़। सपा और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान बर्बाद हो रहा है। उद्यमी, मजदूर वर्ग का भी चौतरफा शोषण हो रहा है। रालोद हमेशा से ही किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रही है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जागरूकता फैलानी होगी।

विज्ञापन


यह बात रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहीं। वह रविवार को संभल जाते समय बुलंदशहर रोड बाईपास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे में गंडाराज इस कदर कायम हो गया है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सांप्रदायिकता के सहारे विधानसभा चुनाव को भुनाने में लगी है। किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिनों का सपना दिखाया था। फसलों का मुनासिब दाम तो दूर किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों, उद्यमियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता को जागरूक करने व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

रालोद के जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी व प्रदेश महासचिव सोनी सिंह ने कहा कि रालोद ने हमेशा से ही किसान, उद्यमियों के हित की लड़ाई लड़ी है। हमें आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद को हर संभव जीत दिलानी होगी।


स्वागत करने वालों में रविंद्र प्रधान, डा. एसपी सिंह, नजमुद्दीन, डा.अब्बास, ईदरीश कुरैशी, मनोज जाखड़, लेखराज, हेमंत मिश्रा, डा.मनवीर सिंह, लेखराज प्रधान, हरीश एडवोकेट, ब्रह्म सिंह, पप्प़ू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed