फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police lethargy.

पुलिस की सुस्ती पर बिफरा वाल्मिकी समाज

Fri, 18 Nov 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 18 Nov 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Police lethargy.
मासूम से रेप - फोटो : अमर उजाला

बहादुरगढ़ के एक गांव में 26 दिन बाद भी आठ वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले का खुलासा नहीं होने पर गुस्साए वाल्मिकी समाज ने नगर पालिका में प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने एसपी से मिलकर जल्द इस मामले के खुलासे की मांग की है।   

विज्ञापन


बता दें कि 22 अक्तूबर को बहादुरगढ़ के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। लेकिन 26 दिन बाद भी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से शुक्रवार को वाल्मिकी समाज के लोगों ने
विज्ञापन


नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है। जांच टीम में शामिल एक दरोगा ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर परिजनों से अभद्रता भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी दहेज उन्मूलन संस्था की प्रदेश अध्यक्ष अलका निम ने कहा कि इस मामले में सीबीआई विवेचना की मांग की गई। एसपी अलंकृता सिंह से मिलकर खुलासे की मांग की गई। वहीं, मामले का जल्द खुलासा नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन करने वालों में प्रभुदयाल, सतपाल, चमनलाल, गुरूजी पवन, दीपचंद, अजीत हांडा, राहुल, विकल, राकेश, दानव व मुकेश वाल्मिकी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed