फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police have launched an operation in the district brainstorm

पुलिस ने जिले में शुरू किया आपरेशन मंथन

Mon, 25 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 25 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police have launched an operation in the district brainstorm
बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा - फोटो : अमर उजाला

गिरोह बनाकर आपराधिक वारदात करने और जमीन-संपत्ति के मामलों में अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस ने आपरेशन मंथन शुरू किया है। पुलिस अभियान के पार्ट वन में जेल से रिहा होकर फिर से अपराध करने वाले बदमाशों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधियों की रोकथाम के लिए आपरेशन मंथन पार्ट-एक शुरू किया गया है। इस अभियान में वर्ष 2014 से अब तक जेल में बंद अपराधियों की सूची जेल अधीक्षक से मांगी गई थी। जिसमें कुल 476 अपराधी जमानत पर रिहा हुए।
विज्ञापन


इनमें से 262 अपराधी जिला हापुड़ के स्थाई निवासी तथा शेष अपराधी प्रदेश के अन्य जिले के निवासी है। इन अपराधियों के भौतिक सत्यापन तथा उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई , अपराधियों का डोजियर तैयार करना, सक्रियता के आधार पर गुंडा एक्ट, गैंग स्टर एक्ट, 110 जी, एचएस खोलकर निगरानी करने के लिए एक सिपाही एक अपराधी योजना के तहत बीट आरक्षी को उनका आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि 12 जुलाई से 14 जुलाई तक यह अभियान चलाया गया। जिसमें 25 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 10 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर, 78 अपराधियों के खिलाफ 110 जी, 16 अपराधियों की एचएस और 55 अपराधियों को एक्टिव लिस्ट पर लेकर उनकी आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। जमानत पर रिहा हुए उक्त अपराधियों में से 104 को थाने पर बुलाकर उनसे गहनता से पूछताछ की गई। इन अपराधियों के फोटो सहित डोजियर तैयार कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed