{"_id":"579f59344f1c1b63242b8f06","slug":"police-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का खेल : रेप की कोशिश में भेजा आरोपी को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का खेल : रेप की कोशिश में भेजा आरोपी को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 01 Aug 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में खेत में काम कर रही महिला से रेप करने के मामले में पुलिस ने खेल कर आरोपी पर महज रेप की कोशिश का आरोप लगाकर जेल भेजा है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी से मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी अधेड़ महिला रविवार को अपने खेतों में काम कर रही थी। तभी पड़ोसी गांव गोहरा निवासी आरोपी मोहित खेत में पहुंचा महिला के साथ रेप किया। पीड़िता की चीख सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
रविवार देर शाम आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग को ग्रामीणों ने बाबूगढ़ थाने पर हंगामा भी किया था। पीड़ित महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर रेप की कोशिश की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जब ग्रामीणों को रेप की धारा नहीं बढ़ाये जाने की जानकारी हुई तो उनमें रोष फैल गया। गांव के प्रधान आदि का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए हल्की धारा लगाई है। मंगलवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलकर रेप की धारा बढ़ाने की मांग करेंगे।
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी मोहित के खिलाफ रेप के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।