फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People wandered the office closure.

कार्यालय बंद होने की सूचना पर भटकते रहे लोग

Sun, 05 Feb 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 05 Feb 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
People wandered the office closure.
कार्यालय बंद - फोटो : अमर उजाला

सैकड़ों बीमा धारकों का पैसा सोशल ट्रेड में लगवाने के मामले में फ्रीगंज रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम का लाइफ प्लस कार्यालय बंद होने पर रविवार को पीड़ित बीमा धारक कार्यालय के आस पास भटकते रहे। अवकाश के चलते उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम के लाइफ प्लस कार्यालय पर तैनात विकास अधिकारी ने सैकड़ों बीमा धारकों का पैसा सोशल ट्रेड में लगवा दिया था। कंपनी पर एसटीएफ की छापेमारी और पैसा न आने पर बीमा धारकों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी थी।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एसपी शर्मा ने उक्त कार्यालय को बंद करा दिया था। यह सूचना मिलते ही रविवार को दर्जनों बीमा धारक कार्यालय के आस पास भटकने लगे, लेकिन अवकाश के चलते उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि करीब 3 हजार लोगों का पैसा सोशल ट्रेड में लगवाया गया था। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एसपी शर्मा का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्यालय को बंद करवा दिया गया है। विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed