{"_id":"57a5f3a14f1c1b8f3a2b97e6","slug":"parked-the-car-in-rmpura-violence-in-conflict-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":" रमपुरा में कार खड़ी करने के विवाद में मारपीट-पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रमपुरा में कार खड़ी करने के विवाद में मारपीट-पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 06 Aug 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
विवाद में मारपीट-पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमपुरा मोहल्ला में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर बाल्मीकि व कोरी समाज में मारपीट व पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान कई कार व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार रात मोहल्ला रमपुरा निवासी अरुण बाल्मीकि अपनी कार राकेश के घर के सामने खड़ी कर रहे थे। राकेश के पुत्र शिवम ने उनसे घर के सामने कार खड़ी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बात पर गुस्साए अरुण ने शिवम को थप्पड़ मार दिया। इसपर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से दर्जनों युवक लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों तरफ से हुए पथराव में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा दोनों ओर के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक यशबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व बलवाईयों को खदेड़ा। संघर्ष में हरीश चंद, सुमित, सविता, भीमा, सौरभ, राजेश, लोकेश घायल हो गए।
मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में राकेश के भाई विनोद ने अरुण सहित दस से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल यशवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।