{"_id":"58ced88b4f1c1be7431a1d6c","slug":"panic-due-to-clash-between-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड ब्रेकर के विवाद मे दो पक्षों में तनाव, पुलिस तैनात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पीड ब्रेकर के विवाद मे दो पक्षों में तनाव, पुलिस तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला/पिलखुवा
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में रविवार सुबह स्पीड ब्रेकर लगाने के विवाद में दो पक्षों के लोगों में तनाव हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की गईं। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के चलते गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
एक पक्ष के लोग चार दिन पहले बाइक से एक बच्चे के घायल होने पर ब्रेकर लगा रहे थे। चार दिन पहले सिखैड़ा में सात वर्षीय मयंक घर के बाहर खेल रहा था। वह बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया था। इस पर एक पक्ष के लोगों ने स्पीड ब्रेकर लगवाने शुरू किए।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। इससे दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के चलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत हो गई हैं। एहतियातन पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन