फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Panchayat overbearing woman killed by knife.

भरी पंचायत में दबंग ने महिला को मारा चाकू

Sat, 16 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 16 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Panchayat overbearing woman killed by knife.
knife - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के निराश्रय सेवा समिति बस्ती में महिला को भगाकर ले जाने के मामले में बैठी पंचायत में आरोपी युवक ने महिला को चाकू घोंप दिया जबकि अन्य महिला के कपड़े फाड़ डाले।

विज्ञापन


पंचायत में अचानक हुई मारपीट खून-खराबा से भगदड़ मच गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। फ्रीगंज रोड स्थित निराश्रय सेवा समिति बस्ती में पश्चिम बंगाल के लोग रहते हैं।
विज्ञापन


इस बस्ती में रहने वाली महिला के जेठ की पुत्रवधू को बस्ती का ही युवक शुक्रवार शाम भगाकर ले गया था। शनिवार सुबह इस संबंध में दोनों परिवार के लोगों की पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें काफी लोग जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक के परिवार व उनके साथी लाठी-डंडे व चाकुओं से लैस होकर पंचायत में पहुंचे थे। जब पंचायत शुरू हुई तो उन्होंने पीड़ित पक्ष की महिला के साथ अभद्रता कर उसके कपड़े फाड़ डाले।

शोर मचाने पर महिला की सास पहुंची तो दबंगों ने उसके हाथ में चाकू मार दिया। चाकू चलते ही पंचायत में भगदड़ मच गई। लोगों की भीड़ को अपनी ओर आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पंचायत की बात निराधार है। दोनों पक्षों में विवाहिता को भगाकर ले जाने के मामले में मारपीट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed