{"_id":"572b69554f1c1bbc655ccf7f","slug":"mother-and-son-were-beaten-by-drug-addictc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे को नशेड़ियों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे को नशेड़ियों ने धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 05 May 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ के सेहल गांव में मायके से पत्नी को लेने आए पति और उसकी मां की नशेड़ियों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने छह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मेरठ निवासी मनीष की शादी तीन माह पूर्व बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल निवासी रामकिशोर की बेटी चांदनी से हुई थी।
विज्ञापन
दो सप्ताह पूर्व चांदनी परिजनों से मिलने मायके आई थी। बृहस्पतिवार को मनीष अपनी मां के साथ चांदनी को लेने अपने ससुराल आया था। यहां नशे में धुत कुछ लोग घर के पास गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
मनीष के विरोध करने पर नशेड़ियों ने उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए मां पर भी नशेडियों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन