फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Married out of house.

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 03 Feb 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 03 Feb 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
Married out of house.
दहेज - फोटो : demo pic

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। अमरोहा के थाना रेहरा क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी मुन्नी ने शुक्रवार को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


जिसमें उल्लेख किया गया है कि उसकी बेटी विमल की शादी फरवरी 2016 को गांव हैदरपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया,
विज्ञापन


लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। मुन्नी का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी सूचना मिलते ही वह लोग विमल को चंदनपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नी ने पीड़िता के पति समेत ससुर और सास के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed