{"_id":"589de14c4f1c1b7b0d3789b8","slug":"liquor-seized-110-boxes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली मकान से 110 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली मकान से 110 पेटी शराब बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
110 पेटी शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे गढ़-चौपला के स्याना रोड पर स्थित राजनगर कालोनी में एक खाली मकान पर छापा मारा। यहां से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 110 पेटी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
वहीं, पुराने दिल्ली रोड पर छापा मारकर आबकारी टीम ने अंग्रेजी शराब की पांच पेटी बरामद की हैं। माना जा रहा है कि पकड़ी गई शराब वोटरों को लुभाने के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि टीम ने शुक्रवार को गढ़-चौपला के स्याना रोड स्थित राजनगर कालोनी में छापामार कर एक खाली मकान से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 110 पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह मकान एक प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय से करीब दो सौ गज की दूरी पर है। इसके बाद टीम ने पुराने दिल्ली रोड पर छापा मारकर एक मकान से पांच पेटी शराब बरामद की है।
उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है कि शराब किसने मंगवाई थी। साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि वोटरों को लुभाने के लिए तो यह शराब नहीं लाई गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही चेकिंग के दौरान शुक्रवार की दोपहर को गढ़ पुलिस ने साइकिल पर शराब के 40 पव्वे ले जाते दो युवकों को दबोच लिया। एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में पूछताछ में अपना नाम भूषण और कपिल निवासी गढ़ बताया है।